किया एलान: राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का ये दो राजनीतिक दल भी करेंगे समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में अब दो राजनीतिक दलों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का एलान कर दिया है. शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी देवेगौड़ा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देने के लिए तैयार हो गए हैं.

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश के राष्ट्रपति का चुनाव है उस पर चर्चा हुई. अकाली दल किसी भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर सकता क्योंकि कांग्रेस सिख विरोधी है. शिरोमणि अकाली दल हमेशा कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है.

इसलिए द्रौपदी मुर्मू को शिरोमणि अकाली दल समर्थन देगा. बावजूद इसके की हमारी पार्टी के बीजेपी से डिफरेंसेज हैं. किसान मुद्दों पर और तीन खेती कानून पर मतभेद हैं. अपने राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए हमने मुर्मू को समर्थन देने का फैसला लिया है.

तीन घंटे चर्चा के बाद हमने ये फैसला लिया है. आज मुर्मू का भी फोन आया था और जेपी नड्डा का फोन भी आया था. बता दें कि इसी महीने 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने जा रहे हैं.

विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. ‌ बता दें कि इससे पहले बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मुर्मू के समर्थन करने का एलान किया है

मुख्य समाचार

मोहन भागवत का ‘सच्ची आजादी’ वाला बयान संविधान के खिलाफ: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं...

राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा

राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के...

सैफ अली खान पर हमले का मुख्य आरोपी हिरासत में, छतीसगढ़ में ट्रेन से पकड़ा

मुंबई| बॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले...

RG Kar Rape Case: कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, आरोपी संजय रॉय दोषी करार

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने बड़ा...

Topics

More

    राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा

    राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के...

    मोहन भागवत का ‘सच्ची आजादी’ वाला बयान संविधान के खिलाफ: राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं...

    RG Kar Rape Case: कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, आरोपी संजय रॉय दोषी करार

    कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने बड़ा...

    Related Articles