नैनीझील झील के कई अनसुलझे रहस्यों का पता लगाएगी भारतीय नौसेना, होगा सात दिवसीय सर्वेक्षण

भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के निर्देशानुसार, नैनीझील में सात दिवसीय बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण का आरंभ हो गया है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य झील की गहराई और जलमग्न स्थलाकृति के बारे में सटीक डेटा संग्रहित करना है।

यह जानकारी झील के भीतर के ढलान और संरचना को समझने में सहायता करेगी। एकत्रित डेटा झील के संरक्षण और भविष्य के प्रबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस सर्वेक्षक की एक हाइड्रोग्राफर्स टीम इस सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। इस टीम का नेतृत्व भारतीय नौसेना के कैप्टन त्रिभुवन सिंह कर रहे हैं, जो आईएनएस सर्वेक्षक के कमान अधिकारी हैं। त्रिभुवन सिंह, डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र और फाइव यूके नेवल एनसीसी के कैडेट रह चुके हैं। उनके साथ टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक बिष्ट और पांच अन्य नाविक भी शामिल हैं।

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles