सीएम धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है.

यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है. मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है. संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा.

मुख्य समाचार

दिल्ली और रांची में संयुक्त एनकाउंटर ऑपरेशन: 2 संदिग्ध ISIS आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची...

बेंगलुरु: कांग्रेस विधायक सतीश के. सेल को ईडी ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक के कारवार निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतीश...

Topics

More

    बेंगलुरु: कांग्रेस विधायक सतीश के. सेल को ईडी ने किया गिरफ्तार

    कर्नाटक के कारवार निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतीश...

    भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौते पर अब जागी नई उम्मीद

    भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौते पर अब...

    Related Articles