राष्ट्रपति हुई पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल , कुलपति ने प्रस्तुत की विवि की रिपोर्ट

पंतनगर के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35वां दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और कृषिमंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। इसके साथ ही कुलपति बीएस चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सामने विवि की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा स्थापना से अबतक 42911 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की 346 उन्नत किस्में एवं पशुओं की दो नस्लें कृषक समुदाय के लिए सर्मपित हैं एवं राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा एवं किसानों की आय बढ़ाने में सहायक रहीं हैं। विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित बीज ब्रान्ड “पन्तनगर के बीज” नाम से देश के किसानों के मध्य बेहद लोकप्रिय है। विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष देश के लाखों किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करा रहा है।

पंतनगर विश्वविद्यालय एक राज्य कृषि विश्वविद्यालय है परन्तु इसका चरित्र एवं स्वभाव राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय स्तर का है। गर्व की बात है कि पिछले साल विश्वविद्यालय को विश्व क्यूएस रैंकिंग में 361वाँ स्थान मिला। यह देश के चुनिन्दा कृषि विश्वविद्यालयों में से एक है जिसे यह सम्मान प्राप्त है|

मुख्य समाचार

सीएम धामी ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

खटीमा| सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईआईटी...

पंजाब में बाढ़ का कहर: अब तक 29 की मौत, सेना और NDRF मोर्चे पर

पंजाब में तेज monsoon बारिश और नदियों में उफान...

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खटीमा| सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने...

4 दिन से लापता महिला का मिला शव, घर के हरे बक्से में हुआ सनसनीखेज खुलासा

मामला सतना, मध्य प्रदेश से जुड़ा भयावह खुलासा मध्य प्रदेश...

Topics

More

    सीएम धामी ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

    खटीमा| सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईआईटी...

    पंजाब में बाढ़ का कहर: अब तक 29 की मौत, सेना और NDRF मोर्चे पर

    पंजाब में तेज monsoon बारिश और नदियों में उफान...

    4 दिन से लापता महिला का मिला शव, घर के हरे बक्से में हुआ सनसनीखेज खुलासा

    मामला सतना, मध्य प्रदेश से जुड़ा भयावह खुलासा मध्य प्रदेश...

    Related Articles