ऋषिकेश: सीएम धामी पहुंचे परमार्थ निकेतन, स्वर्गाश्रम में करेंगे द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद अब सीएम धामी स्वर्गाश्रम में द बीटल्स, द गंगाफेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। आयोजन से चौरासी कुटिया को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। महोत्सव में करीब 15 देशों से विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे।

महोत्सव में स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संचालित योग केंद्र के योगाचार्याें और योग साधकों को भी बुलाया गया है। संगीत प्रस्तुति संग स्थानीय उत्पाद का स्टॉल लगाया जाएगा, साथ ही मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाएंगे।

28 अक्तूबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के दौरान योग, ध्यान, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए भी पश्चिमी संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बीटल्स से संबंधित संगीत और भावातीत योग, ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। महोत्सव वानप्रस्थ आश्रम, परमार्थ निकेतन और महर्षि महेश योगी की बीटल्स कुटिया में होंगे।

मुख्य समाचार

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का वीरतापूर्ण बलिदान, साथी की जान बचाते हुए शहीद

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने सिक्किम में अपने साथी सैनिक...

अमेरिका के बाहर बने iPhones पर ट्रंप की चेतावनी: लगेगा 25% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 मई 2025 को...

भारत सरकार ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 23 जून तक के लिए किया बंद

भारत सरकार ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस...

विज्ञापन

Topics

More

    लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का वीरतापूर्ण बलिदान, साथी की जान बचाते हुए शहीद

    लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने सिक्किम में अपने साथी सैनिक...

    अमेरिका के बाहर बने iPhones पर ट्रंप की चेतावनी: लगेगा 25% टैरिफ

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 मई 2025 को...

    Related Articles