पिथौरागढ़: मंदिर दर्शन कर घर लौट रही दो युवतियां स्कूटी समेत नदी में गिरी, एक लापता

पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. हाट कालिका मंदिर, गंगोलीहाट से दर्शन कर स्कूटी से अपने घर लौट रही दो युवतियां सरयू-पनार पुल क्रॉस करते समय अनियंत्रित होकर गिर गई. इस दौरान एक युवती नदी में जा गिरी जबकि दूसरी को बचा लिया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम किरण (26) पुत्री स्व कैलाश राम निवासी पिथौरागढ़ और संगीता (23) पुत्री उमेद राम निवासी पिथौरागढ़ हाट कालिका मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी. इस दौरान सरयू-पनार पुल क्रॉस करते समय मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई.

किरण लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी, जबकि संगीता झाड़ियों में अटक गई, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्कूटी हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ी में फंसी संगीता को सकुशल बचा लिया.

पिथौरागढ़ पुलिस की थाना गंगोलीहाट और अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या टीम व एसडीआरएफ टीम की ओर से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। अभी तक किरन का पता नहीं चल पाया है.

मुख्य समाचार

नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़, 51 की मौत; राहत कार्य जारी

नेपाल में शुक्रवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश...

सवाई मान सिंह अस्पताल अग्निकांड मामले में सरकार सख्त, सीएम ने गठित की जांच समिति

राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल 'सवाई मान सिंह अस्पताल'...

खांसी की सिरप मौतों का मामला: 10 साल तक Coldrif लिखने वाले डॉक्टर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप...

Topics

More

    नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़, 51 की मौत; राहत कार्य जारी

    नेपाल में शुक्रवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश...

    खांसी की सिरप मौतों का मामला: 10 साल तक Coldrif लिखने वाले डॉक्टर गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप...

    ब्राह्मण समाज ज्ञान का दीपक जलाते हैं”: Rekha Gupta के जाति टिप्पणी ने मचाई हलचल

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पितांबरा ब्राह्मण सभा...

    Related Articles