उत्तराखंड: गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से फंसे वाहन

गंगोत्री- यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भारी मलबा और पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। इन मार्गों पर कई वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी से गर्म पानी के पास मलबा और पत्थर गिरने के कारण पूरी तरह से बाधित हो गया है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर गाड़ के पास मलबा और पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया है। इसके अतिरिक्त, कर्णप्रयाग और गौचर के बीच कमेड़ा के पास बदरीनाथ हाईवे भी अवरुद्ध हो गया है, जिससे सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

पिछले साल से इस क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, और हालिया अतिवृष्टि के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है।

मंगलवार रात को हुई बारिश से यहां मलबा आ गया, जिससे सड़क बंद हो गई। एनएच सड़क खोलने में जुटा  है। वहीं यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा पत्थरों के आने से मध्य रात्रि से आवाजाही के लिए बंद है। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्य समाचार

राशिफल 15-06-2025: आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष (Aries)दिन उत्तम है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग...

भारत ने इजराइली हमलों की निंदा करने वाले बयान से खुद को रखा दूर

भारत ने शनिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की...

विज्ञापन

Topics

More

    राशिफल 15-06-2025: आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    मेष (Aries)दिन उत्तम है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग...

    Related Articles