सुमेरु पर्वत के पास बर्फ में फंसा युवक, SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू

केदारनाथ धाम से चार किमी ऊपर सुमेरु पर्वत के पास बर्फ में फंसे एक यात्री का एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने सकुशल रेस्क्यू किया।

बता दे कि पीड़ित यात्री को धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

हालांकि वृंदावन का 38 वर्षीय युवक सचिन गुप्ता बीते बृहस्पतिवार को केदारनाथ दर्शन के लिए आया था। जहां शुक्रवार सुबह वह केदारनाथ से भैरवनाथ मंदिर की ओर चला गया। वहां से वह सीधे सुमेरु पर्वत की तरफ निकला।

बताया जा रहा है कि काफी दूर जाने के बाद वह वहां बर्फ में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं निकल पाया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इसके बाद जिला आपदा कंट्रोल रूम और केदारनाथ पुलिस चौकी को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उसके फंसे होने की सूचना दी गई।

आपको बता दे कि इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के दिशा-निर्देश पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों का दल शाम साढ़े चार बजे कोहरे व बूंदाबांदी के बीच युवक की खोजबीन के लिए केदारनाथ से रवाना हुआ।

इसी के साथ लगभग दो घंटे बाद दल यात्री तक पहुंचा। दल ने यहां पाया कि वह बर्फ में फंसा हुआ है। इसके बाद दल ने युवक का रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया।

मुख्य समाचार

भारत ने इजराइली हमलों की निंदा करने वाले बयान से खुद को रखा दूर

भारत ने शनिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की...

भारत-कनाडा संबंध: बहुआयामी सहयोग, पीएम मोदी का G7 शिखर सम्मेलन में भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों की...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles