इस गर्मी सीजन में पहली बार 37 डिग्री पहुंचा तापमान, कल ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा| जिसमें अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जलती और चुभती गर्मी से लोग परेशान नजर आए, और इसे देखते हुए कई लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकले। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है|

बीते तीन दिनों से पछवादून में मौसम काफी सुहावना था, जब आसमान में छाए हुए बादल ने हर किसी को आनंदित किया। लेकिन बुधवार को गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाया और सूरज की किरणों ने ठंडी हवाओं को भगा दिया। और लोगों ने अपने घरों में से पंखे को छोड़कर कूलर और एसी का सहारा लेना शुरू किया।

कल शाम 6.00 बजे के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश के बाद तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है। पछवादून में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मुख्य समाचार

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles