बिहार को शाम 6 बजे का इंतजार, जलेगी लालटेन या तीर पड़ेगा भारी…

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए राज्य की जनता अपने जनादेश को वोटिंग मशीनों में दर्ज कर चुकी है। अब समय है जनादेश की क्यारियों से नतीजों के फूल खिलने की। किसके हिस्से में खुशबू है और किसको मिलेंगे कांटे…

ये रुझान अब आने शुरू हो गए हैं। अभी तक के रुझानों में बिहार में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। चुनाव आयोग का कहना है कि अंतिम नतीजे के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ सकता है।

दोपहर 4 बजे तक के रुझानों के अनुसार, बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।एनडीए रुझानों में 130 सीटों के आसपास है और महागठबंधन 100 सीटों के करीब सिमट रहा है।

जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें आ रही हैं।अब कुछ सीटों पर फाइनल नतीजे आने शुरू हो हैं, चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक अंतिम तस्वीर साफ हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी बिहार में सीटों के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और 70 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।

जबकि राजद दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है, राजद अभी 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन में कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है, जबकि एनडीए में जदयू 50 सीटों के आसपास बढ़त बनाए हुए है।

मुख्य समाचार

स्कूल बना युद्ध का मैदान: म्यांमार में हवाई हमले में 22 की दर्दनाक मौत

म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के ओहे थीन ट्विन गांव...

राहुल गांधी की भगवान राम पर टिप्पणी से बवाल, वाराणसी कोर्ट में शिकायत दर्ज

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई हॉटलाइन पर बात

भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स...

विज्ञापन

Topics

More

    स्कूल बना युद्ध का मैदान: म्यांमार में हवाई हमले में 22 की दर्दनाक मौत

    म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के ओहे थीन ट्विन गांव...

    भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई हॉटलाइन पर बात

    भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स...

    Related Articles