कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार (15 मई) को ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है.
चिदंबरम ने यह बात सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव की किताब ‘‘कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट’’ के विमोचन के मौके पर पर कही. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि विपक्षी गठबंधन कमजोर पड़ गया है.
राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने कहा, ‘‘विपक्षी इंडिया गठबंधन का भविष्य उतना उज्ज्वल नहीं है, जैसा मृत्युंजय सिंह यादव ने कहा. उन्हें लगता है कि गठबंधन अब भी बरकरार है, लेकिन इसको लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं. यह केवल सलमान (खुर्शीद) हैं जो जवाब दे सकते हैं क्योंकि वह इंडिया गठबंधन के लिए बातचीत करने वाली टीम का हिस्सा थे. अगर गठबंधन पूरी तरह से बरकरार है, तो मुझे बहुत खुशी होगी. लेकिन पता चलता है कि यह कमजोर पड़ गया है.’’ इसके साथ उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि गठबंधन ‘अब भी कायम रह सकता है, अब भी समय है’.
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन एक ऐसी बहुत मजबूत मशीनरी के खिलाफ लड़ रहा है, जिससे सभी मोर्चों पर लड़ा जाना चाहिए. चिदंबरम ने कहा, ‘मेरे अनुभव और मेरे इतिहास के अध्ययन के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) जितना सशक्त रूप से संगठित कोई राजनीतिक दल नहीं है. यह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है. यह एक मशीन के पीछे दूसरी मशीन है और दो मशीनें भारत में सभी मशीनरी को नियंत्रित करती हैं.
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘निर्वाचन आयोग (ECI) से लेकर देश के सबसे निचले पुलिस स्टेशन तक, वे (भाजपा) इन संस्थानों को नियंत्रित करने और कभी-कभी कब्जा करने में सक्षम हैं.’

पी. चिदंबरम ने ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर व्यक्त की चिंता, विपक्षी गठबंधन पड़ गया कमजोर
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories