दिल्ली: कैदियों के बीच झड़प का नया अड्डा बनता जा रहा तिहाड़ जेल, दो विचाराधीन कैदियों पर हमला

दिल्ली| तिहाड़ जेल एशिया की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती है, लेकिन शुक्रवार को इसकी सुरक्षा उस समय सवालिया निशान उठने लगे जब जेल के अंदर दो विचाराधीन कैदियों पर हमला करने का मामला सामने आया है. जिसमें दो कैदियों पर हमला होने के कारण वो दोनो घायल हो गए हैं. दोनों घायल कैदी को हरीनगर के दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार घायल कैदियों की पहचान लवली और लवेश के रूप में हुई है. लोकेश और उसके साथी कैदियों के द्वारा इन दोनों पर हमला करने का आरोप है. लोकेश ने अपने तीन साथियों को शामिल किया था.

मौका देखकर लोकेश और उसके साथियों ने लवली और लविश पर हमला कर दिया. जैसे ही इसकी जानकारी मिली तुरंत उन्हें हटाया गया और घायल कैदियों को अस्पताल ले जाया गया है.

मुख्य समाचार

परमाणु दहशत का सहारा: अमेरिका से असिम मुनिर की धमकी पर भारत का जवाब

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असिम मुनिर ने...

तीन दिनों में बना बैली ब्रिज, धराली को फिर से मिली जीवनरेखा

उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त को आई...

Topics

More

    परमाणु दहशत का सहारा: अमेरिका से असिम मुनिर की धमकी पर भारत का जवाब

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असिम मुनिर ने...

    Related Articles