दोनों देशों के बीच झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, आदेश जारी

भारत- नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। बता दे भारत-नेपाल सीमा पर झूला पुल मार्च से अक्तूबर तक सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे और नवंबर से फरवरी तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे। वही डीएम पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बीते दिनों भारत-नेपाल के बीच हुई समन्वय समिति की बैठक में नेपाल ने पुलों के खुलने और बंद करने का समय बदलने का आग्रह किया था। डीएम का कहना है कि भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में पुलों के बंद और खोलने का समय बदलने का निर्णय लिया गया था। भारत-नेपाल के बीच आठ झूलापुल हैं। इनमें से झूलाघाट, डौड़ा, द्वालीसेरा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला पुलों से सबसे अधिक आवाजाही होती है।

गर्मियों में पुल खुले रहने की समय सीमा एक घंटा बढ़ने से भारत-नेपाल दोनों देशों के नागरिकों को राहत मिलेगी। नेपाल में भारतीय टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर रोक से भारतीय टैक्सी स्वामी और चालक चार माह से परेशान हैं। नेपाल प्रशासन करीब चार माह से भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दे रहा है।

नेपाल में कस्टम सुविधा न मिलने से भारतीय टैक्सी वाहन नेपाल सीमा पर सवारियों को उतार रहे हैं जबकि चार माह पहले तक भारतीय टैक्सी चालक भंसार चुकाकर महेंद्रनगर से आगे तक सवारी छोड़ते थे।

मुख्य समाचार

रूसी तेल पर भारत का सख्त जवाब: ट्रंप और यूरोप की दोहरी नीति पर कड़ा प्रहार

भारत ने ट्रम्प और यूरोप की दोहरापन‑पूर्ण नीति को...

राशिफल 05-08-2025: आज मंगलवार को कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

♈ मेष (Aries) आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। नए प्रोजेक्ट या...

Topics

More

    राशिफल 05-08-2025: आज मंगलवार को कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

    ♈ मेष (Aries) आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। नए प्रोजेक्ट या...

    ढाका: यूनुस सरकार में 471 राजनीतिक हिंसा में 121 लोगों की मौत

    ढाका|.... 2025 के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली...

    Related Articles