क्राइम

असम में बुजुर्ग ने पत्नी का सिर लेकर थाने क्यों किया सरेंडर? क्या था इस हैरान कर देने वाली घटना का कारण?

असम में बुजुर्ग ने पत्नी का सिर लेकर थाने क्यों किया सरेंडर? क्या था इस हैरान कर देने वाली घटना का कारण?

असम के चिरांग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी बैजंती हाजोंग की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह कटे हुए सिर को साइकिल की टोकरी में रखकर बल्लामगुड़ी पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या शनिवार रात को की थी।

हत्या के समय आरोपी की बेटियां भी घर पर मौजूद थीं। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर काट दिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे की मंशा का अभी तक पता नहीं चला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। ​

इस घटना से पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर उसकी पत्नी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरेखा शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। ​

यह घटना घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव के गंभीर परिणामों को उजागर करती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version