देहरादून में आज से नाइट कर्फ्यू लागू, दून शहर में 19 स्थानों पर है लॉकडाउन

बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कैबिनेट की बैठक में देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू का पालन आज रात से होने की संभावना है। इसे लेकर जिलाधिकारी देहरादून की ओर से गाइड लाइन जारी की जानी है। साथ ही इसकी क्या शर्ते होंगी या किसे छूट मिलेगी, ये सब गाइडलाइन में होगा।


शुक्रवार की शाम हुई कैबिनेट की बैठक में देहरादून नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। ये रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड में कई स्थानों पर पहली से लेकर 12वीं तक समस्त स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

इसमें देहरादून जनपद में चकराता, कालसी को छोड़कर बाकी सब स्थान, हरिद्वार, नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र, हल्द्वानी में सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा।


देहरादून में कोरोना संक्रमण की स्थिति

कोरोना संक्रमण की बात करें तो देहरादून जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 33533 हो गई है। इनमें 29956 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 2141 एक्टिव केस हैं। अब तक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 998 है। शुक्रवार को भी देहरादून में देहरादून में 335 नए संक्रमित मिले थे।

देहरादून में 25 स्थानों पर लॉकडाउन
देहरादून में 25 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें नगर निगम देहरादून क्षेत्र में 19 हैं। इन क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास के इलाके पर पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया है। यहां रहने वालों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। साथ ही आवश्यक वस्तु लेने के लिए परिवार का एक ही सदस्य मोबाइल वेन तक जा सकता है।

मुख्य समाचार

भारत ने इजराइली हमलों की निंदा करने वाले बयान से खुद को रखा दूर

भारत ने शनिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की...

भारत-कनाडा संबंध: बहुआयामी सहयोग, पीएम मोदी का G7 शिखर सम्मेलन में भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों की...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles