शिवपुरी गंगा घाट पर बहे बीटेक के दो छात्र, देहरादून से होली के दिन आए थे घूमने

देहरादून में डीआईटी से बीटेक कर रहे दो छात्र होली के दिन शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। बता दे कि यह दोनों छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। जानकारी के अनुसार इनमें से एक छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता निवासी और उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी था। हालांकि काफ़ी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिल पाए है। पुलिस प्रशासन द्वारा अभी भी उनकी जांच जारी है।

उधर लक्ष्मण झूला में पटना वॉटर फॉल के पास एक युवक गंगा में बह गया। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी शोभित यादव (30) दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। जहां गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से गंगा की तेज लहरों की चपेट आ गया।
हालांकि एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में बहे तीनों युवकों को तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, 79 की उम्र में दुनिया को अलविदा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो...

हिमाचल में मॉनसून का कहर: अब तक 192 की मौत, ₹1,753 करोड़ से अधिक का नुकसान

प्रचण्ड मॉनसून के चलते हिमाचल प्रदेश में 20 जून...

मध्यप्रदेश में साइबर ठगी का कहर: 1,054 करोड़ की चपत, सिर्फ 1.94 करोड़ की रिकवरी

मध्य प्रदेश में साइबर अपराध ने सुनियोजित रूप में...

Topics

More

    Related Articles