मुरैना| कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया आजकल कांग्रेस को जमकर निशाने पर ले रहे हैं. मध्य प्रदेश में होने वाले उप चुनावों के लिए आयोजित रैलियों में सिंधिया लोगों को कमलनाथ शासन का जिक्र करते हुए उनके वादे याद दिला रहे हैं. मुरैना में आयोजित एक जनसभा के दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने राज्य की जनता को धोखा दिया.
शनिवार को मुरैना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘अगर किसी ने लोगों को धोखा दिया है, तो वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने 15 महीनों में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया.
उन्होंने शिवराज सिंह सरकार के लिए 8000 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा.’ इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘कमलनाथ ने फसल बीमा योजना के एक भी पैसे का वितरण नहीं किया. वर्तमान मुख्यमंत्री ने पद ग्रहण करते ही इस योजना के तहत 15 लाख किसानों के खातों में 2,990 करोड़ रुपये जारी किए.’
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है और यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. कुछ दिन पहले ही उपचुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए सिंधिया ने कहा था कि आने वाला उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य़ तय करेगा.
बीजेपी ने इस चुनाव में अधिकतर उन्हीं नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है जो कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. वहीं कांग्रेस ने भी 15 में से दो उम्मीदवार ऐसे चुने हैं जो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

अगर किसी ने लोगों को धोखा दिया है- तो वह कमलनाथ-दिग्विजय हैं: सिंधिया
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories