हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही चंपई सोरेन अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं. वहीं इसके बाद इंडिया गठबंधन की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.
हेमंत सोरेन के आवास से निकलने के दौरान इंडिया गठबंधन के साथी कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे.
बतादें कि 31 मार्च को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी से पहले सोरेन राजभवन गए थे और इस्तीफा दे दिया था. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम की रेस में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम की भी चर्चा हुई. हालांकि, कल्पना सोरेन की जगह अनुभव को देखते हुए चंपई सोरेन को सीएम पद की कमान दी गई. चंपई सोरेन को ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से जाना जाता है.
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी सहयोगी चंपई सोरेन को सीएम बनाया गया था. वहीं 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को रेगुलर बेल दी, जिसके बाद उसी दिन वो जेल से रिहा हुए. अब उनके रिहा होने के बाद एक बार हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम होंगे.
गौरतलब है कि साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने प्रदेश की दो विधानसभा सीट दुमका और बरहेट पर जीत हासिल की थी. इसके बाद जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी नीत गठबंधन की सरकार की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था.

हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के सीएम, चुनें गए विधायक दल के नेता
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories