कोरोना का कहर उत्तराखंड मे चार जिलों के जज मिले कोरोना पॉज़िटिव

हरिद्वार: एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों के पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन स्वास्थ्य विभाग ने तीन सिविल जजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। वहीं महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं।

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन सिविल जज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में ठहरे थे। इस दौरान हरिद्वार की एक महिला जज तीनों जजों से मिली थीं। बीते रविवार को उत्तरकाशी में तैनात जज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के साथ में ठहरे दोनों सिविल जजों और महिला जज के सैंपल लिए। सोमवार को तीनों जज भी संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. एसके झा के अनुसार तीनों जजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है।

महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। बीते 10 दिनों में दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी लोगों की कोविड जांच की जाएगी। वहीं सैनिटाइजेशन कराने के बाद राज्य अथिति गृह को बंद कर दिया गया है।

मुख्य समाचार

ट्रम्प को खुश करने के लिए देश भर के कपास किसानों को दांव पर लगा दिया: अरविंद केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र...

रायबरेली में रोक दिया गया राहुल गांधी का काफिला: जानिए पूरा मामला और वजह

रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को...

Topics

More

    रायबरेली में रोक दिया गया राहुल गांधी का काफिला: जानिए पूरा मामला और वजह

    रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को...

    नेपाल की जेल से भागे 5 कैदियों ने की भारत में घुसपैठ करने की कोशिश, एसएसबी ने किया गिरफ्तार

    सिद्धार्थनगर| नेपाल में हालात बदतर हो चुके हैं. प्रदर्शनकारियों...

    ADR रिपोर्ट: 40 क्षेत्रीय पार्टियों ने FY 23-24 में 2,532 करोड़ रुपये की आय का किया खुलासा

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की हालिया रिपोर्ट के...

    ‘सब कुछ ब्लॉक करो’: फ्रांस में दंगे और अशांति, मैक्रॉन के इस्तीफे की मांग तेज

    फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ बढ़ते असंतोष...

    Related Articles