दिल्ली पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन रैकेट का किया भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय था। पुलिस ने इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 9 को पाबंद किया है। इनमें से कुछ आरोपी पहले भी साइबर अपराधों में शामिल रहे हैं।

पुलिस को 24 मई को सूचना मिली थी कि न्यू अशोक नगर क्षेत्र में फर्जी बैंक अकाउंट किट्स की डिलीवरी होने वाली है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों—उज्जवल पांडे, गौरव बरुआ और युग शर्मा—को गिरफ्तार किया। इनके पास से 28 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड, 2 लैपटॉप, 8 चेकबुक, 15 डेबिट कार्ड और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।

इन किट्स का उपयोग साइबर ठगी, फर्जी लोन कॉल सेंटर और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों में किया जाता था। पुलिस ने मुंडका क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर का भी भंडाफोड़ किया, जहां दिलशाद अली नामक व्यक्ति लोन के नाम पर ठगी कर रहा था। इस गिरोह ने अब तक 5 करोड़ रुपये की ठगी की है, और जांच जारी है।

मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, 17 लाख के इनामी चार नक्सली ढेर

बीजापुर| छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विशेष पुलिस बल (डीआरजी)...

मनसा देवी भगदड़: प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, हालत नियंत्रण में

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी...

Topics

More

    हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल

    उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर...

    Related Articles